नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में एक शख्स ने फाइनेंसर से लिए 13 लाख रुपये हड़पने के लिए अपने ही होटल पर फायरिंग करा दी। हालांकि, जांच में आरोपी की साजिश का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को साजिशकर्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि बीते रविवार को सोनिया कैम्प स्थित होटल पर दो राउंड फायरिंग हुई थी। होटल मालिक तपन दास थाने का घोषित बदमाश है। मामले की जांच एसएचओ राजपाल मीना की देखरेख में एसआई गौरव और स्पेशल स्टाफ के एसआई विपिन कुमार की टीम को सौंपी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहले फायरिंग करने वाले कमलेश को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसने होटल मालिक तपन के कहने पर फायरिंग की थी। फिर तपन और सन्नी को दबोचा गया। सन्नी, तपन के होटल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.