भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश कुमार ने एक फाइनांस कंपनी के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। थानेदार बुद्धदेव पासवान ने बताया कि वादी ने फाइनांस कंपनी के कर्मी पर गलत तरीके से उसके वाहन को खींचने का आरोप लगाया है। वादी का कहना है कि पैसे फाइनांस करने वाली कंपनी के बताए प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भी ऐसा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...