नवादा, जनवरी 7 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या के समाधान और नवादा रेलवे स्टेशन के निकट सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को बी.एस.आर.डी.सी.एल. के महाप्रबंधक सहित जिला प्रशासन और रेलवे के वरीय अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से बी.एस.आर.डी.सी.एल. के महाप्रबंधक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बी.एस.आर.डी.सी.एल. के कार्यपालक अभियंता, नवादा के अंचल अधिकारी और रेलवे के वरीय सेक्शन इंजीनियर मौजूद रहे। टीम ने स्टेशन के समीप उस भूखंड का दौरा किया, जहां ओवरब्रिज का ढांचा खड़ा होना है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आरओबी के इलाइनमेंट यानी संरेखन को जमीन पर चिह्नित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.