बलिया, दिसम्बर 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 18 फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में 132 केन्द्रों पर होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद विद्यालयों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। पहले जारी सूची में 151 विद्यालयों को केन्द्र बनाया गया था। आपत्तियों की जांच और परीक्षण के बाद उस सूची में से 20 विद्यालयों के नाम हटा दिए गए हैं। जबकि एक विद्यालय का नाम जोड़ा गया है। जिन 132 विद्यालयों पर परीक्षा होगी, उनमें पांच राजकीय, 69 वित्तपोषित तथा 58 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन केन्द्रों पर परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल एक लाख 17 हजार 374 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले जारी हुए 151 विद्यालयों की सूची में से जिनका नाम हटाया गया है, उनमें महात्मा गांधी इंटर कालेज खंदवा, कन्हैया इंका भिंड इब्राहिमपट्टी, एमएस इंका बादिलपुर हल्द...