सिद्धार्थ, मार्च 11 -- सिद्धार्थनगर। राजकीय डिग्री कॉलेज चौखड़ा में बीए फाइनल वर्ष के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन 13 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्राचार्य प्रो. रविंद्र प्रसाद व कार्यालय अधीक्षक महेश कुमार गुप्त ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बीए अंतिम वर्ष के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...