लखीमपुरखीरी, जून 19 -- सदर मालखाने से गहने गायब होने के मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर न्यायालय में दाखिल करने का दावा किया था। गहनों के स्वामी के अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने गुरुवार को सिविल कोर्ट पूंछतांछ कार्यालय में प्रश्नोत्तर अर्जी डालकर फाइनल रिपोर्ट के सम्बंध में सूचना मांगी है। अधिवक्ता के मुताबिक, प्रश्नोत्तर अर्जी पर कार्यालय से जानकारी मिली कि अभी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल नहीं की गयी है। शहर के मोहल्ला कपूरथला की रहने वाली आभारानी अग्रवाल उर्फ जूली की मौत के बाद पोस्टमार्टम के दौरान मिले उनके गहने पुलिस को सौंप दिये गये थे। गहने सदर मालखाने में रखे गये थे। यह भी पढ़ें- 'मुर्दा' का बयान लेकर आख्या देने वाले दरोगा पर होगा मुकदमा मुकदमे के निर्णय के बाद वर्ष 2024 में महिला के पति ने गहने वापस पाने के लिये कोर्ट में अर...