बगहा, मार्च 2 -- मैनाटांड़ ।एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल खेल ग्राउंड में जनता ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच मे शहादतपुर की टीम ने बेतिया को हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुये बेतिया के खिलाड़ी उन्नीस ओवर चार गेंद में 107 रन पर ऑल आउट हो गये।वहीं जबाब में शहादतपुर की टीम ने पंद्रह ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह उर्फ भोट साह, थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता, समाजसेवी मनोज गिरी, अखिलेश्वर प्रसाद उर्फ झून्नू आदि ने विजयी टीम , उप विजयी टीम ,मैन आफ द मैच केशव कुमार ,मैन आफ सीरिज मेराज आलम सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर आयोजक पवन कुमार,कुपा शंकर पर्वत,पवन कुमार,उमेश कुशवाहा,वीरेंद्र यादव, कुन्दन कुमार, शिवशंकर कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.