भभुआ, मार्च 28 -- भभुआ। अखलासपुर निवासी युवा समाजसेवी संतोष सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल मैच की तैयारी आयोजक द्वारा पूरी कर ली गई है। रविवार को यूपी के फुफुआंव और कैमूर के अखलासपुर फुटबॉल क्लब के बीच मैच होगा। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिए नींबू-पानी, ग्लूकोज आदि की व्यवस्था में मुखिया किरण बाला एवं मुखिया प्रतिनिधि रमेश चौरसिया द्वारा की जा रही है। खेल टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीण प्रतिभाओं में उत्साह देखा जा रहा है। यही कारण है कि मैच के दौरान काफी खेल प्रेमी जुट रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.