दरभंगा, मार्च 5 -- बिरौल। बिरौल में चल रहे गुरुकुल प्रीमियर लीग सीजन नाइन का फाइनल मुकाबला बुधवार को रंग-गुलाल और पटाखों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में स्किप्स सनफ्लावर की टीम ने गौशाला क्रिकेट क्लब को हराकर मैच पर अपना कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गौशाला क्रिकेट क्लब की टीम ने 10.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्किप्स सनफ्लावर के बल्लेबाज अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र पांचवें ओवर में ही जीत दिला दी। उन्होंने पहले ही ओवर में छह गेंदों पर पांच चौके लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल से पहले दोनों टीमों व अतिथियों ने तिरंगा लेकर मार्च किया और राष्ट्रगान के बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। विजेता टीम स्किप्स सनफ्लावर को ट्रॉफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.