मधेपुरा, अप्रैल 2 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीजेएस हाई स्कूल के स्टेडियम मैदान में आयोजित प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। इसमें राहुल इलेवन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुस्कान इलेवन टीम को सात विकेट से हराकर विजेता कप पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में मुस्कान इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन टीम निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में महज 12 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 83 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेवन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र पांच ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सात विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम को समाजसेवी दुर्गानंद उर्फ दुर्गा यादव ने 21 हजार रुपये का चेक एवं कप प्रदान किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.