फाइनल में मुख्य अतिथि होंगे जेएससीए चेयरमैन अजय शाहदेव
लातेहार, जून 5 -- चंदवा, प्रतिनिधि। दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 जून को रात में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव के साथ कई चर्चित क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। बताते चलें कि इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मिशन क्लब, कुजरी 11, चंदवा फाइटर व आरसीबी रांची की टीम पहुंची है। आयोजन के संरक्षक लाल मोती नाथ शाहदेव ने बताया कि यह टूर्नामेंट सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रयास है। स्थानीय लोगों में फाइनल को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में लिलारी नवादीह बनी चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.