गंगापार, जनवरी 29 -- मेजा तहसील क्षेत्र के दूबेपुर गांव स्थित खेल मैदान पर गुरुवार को मिश्रपुर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच में डीहा और मिश्रपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीहा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 111 रन बनाकर मिश्रपुर को लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिश्रपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली और टूर्नामेंट की विजेता बनी। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रामनगर प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुल्लूमनि यादव एवं इंद्रेश यादव उपस्थित रहे। आयोजन में आयोजक टीम के प्रवीण कुमार यादव, अभिनव यादव, अभिषे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.