लखीसराय, मार्च 6 -- चानन, निज संवाददाता। गांधी स्मारक क्रिकेट कल्ब के फाइनल मुकाबले में मेजवान टीम भंडार ने संग्रामपुर को 16 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। होलिका दहन के दूसरे दिन मंगलवार को भंडार के ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भंडार की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 137 रन बनाए, जबाव में संग्रामपुर की पूरी टीम 15 ओवर 04 गेंद में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पंचायत के मुखिया सह जिला फुटबॉल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, पंसस निरंजन पासवान, गांधी स्मारक क्रिकेट कल्ब भंडार के अध्यक्ष विवेक कुमार पासवान, उपाध्यक्ष राजकमल प्रियदर्शी, व्यवस्थापक निवास कुमार, सेवानिवृत एपीपी बीरेन्द्र भंडारी, प्रताप पासवान, पूर्व मुखिया उमेश महतो, बाल्मीकी शर्मा के सफल आयोजन की वजह से बेहतर खेल का आनंद दर्शकों द्वारा उठाया गया। फाइन...