बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- बुलंदशहर डीएवी कॉलेज में खेले जा रहे बीबीसी यंग हंट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बीबीसी सिकंदराबाद और विजय यादव क्रिकेट एकेडमी फरीदाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बीबीसी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन का लक्ष्य रखा। टीम के अर्जुन त्यागी ने 72 और राघव चोपड़ा ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। फरीदाबाद की ओर से मोहित भाटी और अभिषेक चौहान ने 3-3 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीदाबाद की टीम 186 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से परविंदर ने 47 तथा संदीप ने 37 रन बनाए। उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए राघव चोपड़ा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर बीबीसी टीम के ऑलराउंडर अर्जुन त्यागी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाज़ा गया। वहीं ऋषभ चौधरी क़ो बेस्ट बैट्समैन, मोहित...