देहरादून, मार्च 28 -- उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर प्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में दून सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 30 मार्च को दून सुपर किंग व दून डेयर डेविल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून कैपिटल्स की टीम 16 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके जवाब में दून सुपर किंग्स ने मात्र 9.3 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दून कैपिटल्स की ओर से सोबन सिंह गुसाईं ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि प्रवीण नेगी (9 रन), अजय भट्ट (8 रन) और अनिल डोगरा (8 रन) ने योगदान दिया। दून सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी में अजय राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा दीपक पुरोहित और मनीष डंगवाल ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.