लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के अंतर्गत सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में स्टार इलेवन बलरामपुर ने बीपीएस गोरखपुर को शूटआउट में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ध्यानचंद गोला ने महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब, बाराबंकी को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में स्टार इलेवन बलरामपुर और बीपीएस गोरखपुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मैच के 36वें मिनट में गोरखपुर के आयुष गकर ने फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 41वें मिनट में बलरामपुर के आकाश ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर बराबर किया। 51 वें मिनट में गोरखपुर के अरमान ने फील्ड गोल किया, लेकिन 57वें मिनट में बलरामपुर के कुनाल ने गोल दागकर मुकाबला 2-2 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.