बेगुसराय, फरवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ की ओर से गांधी स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेगूसराय क्रिकेट क्लब व दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में नौ विकेट खोकर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से अजिंक्या 77 व सत्यम ने 39 रन बनाए। दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से राम ने तीन और राम विनीत शरण ने दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब की टीम 39वें ओवर में छह विकेट खोकर 201 रन बनाकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वहीं, दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से शिवम ने नाबाद 84 व चंदन ने 58 रन बनाए। बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सुमित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.