मेरठ, मार्च 6 -- टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। इस रोमांचक जीत के बाद मेरठ में क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। मेरठ शहर के कई इलाकों में युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों ने रंग गुलाल उड़ाया और तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाए। मोदीपुरम, पल्लवपुरम और शहर के मुख्य बाजारों में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने कहा टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर देश का नाम रोशन किया है। लोगों ने उम्मीद जताई फाइनल में भी भारतीय टीम जीत हासिल कर विश्व कप अपने नाम करेगी।बड़ी स्क्रीन पर लोगों ने देखा मुकाबलासेमीफाइनल मुकाबले को लेकर सुबह से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.