नई दिल्ली, मार्च 8 -- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को भारत को न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, टॉस हारने के बावजूद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश हैं। दरअसल, भारत को खिताबी मुकाबले में पहले बैटिंग ही करने थी। भारत की अब सबसे छोटे फॉर्मेट का वर्ल्ड कप तीसरी बार जीतने पर नजर है। भारत ने पिछली दोनों ट्रॉफी पहले बैटिंग करके ही जीती है। भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी और 5 रन से मैच जीता। वहीं, भारत ने 2024 में फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी थी।टॉस हारने के बाद क्या बोले सूर्यकुमार? टॉस हारने के बाद सूर्या ने कहा...