नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं और आज जो बेहतर खेल दिखाएगा, उसी के हाथ ट्रॉफी लगने वाली है। भारतीय टीम पिछले कुछ मैचों से बिना बदलाव के उतर रही है और आकाश चोपड़ा का मानना है कि खिताबी मुकाबले में भी भारतीय टीम की रणनीति बदलने वाली नहीं है और टीम बिना बदलाव के उसी टीम के साथ खेलने के लिए तैयार है। पूर्व क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन को रोकने का मास्टर प्लान बताया है। जियोस्टार से बातचीत में आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा, ''मैं यह बता रहा हूँ कि गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव संभवतः क्या करने वाले हैं, क्योंकि भारत अब तक अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती के फ्लॉप होने के ब...