कानपुर, मई 24 -- मंगलपुर, संवाददाता। क्षेत्र के डिलवल गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल में उड़नवापुर की टीम ने डिलवल की टीम को हराकर ट्रॉफी जीती। फाइनल में रोमांचक मुकाबले में दर्शकों में लुत्फ उठाया। मंगलपुर क्षेत्र के डिलवल गांव में आदर्श क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ सफल समापन हुआ। फाइनल मैच उड़नवापुर और डिलवल की टीमों के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। फाइनल मुकाबले में उड़नवापुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी में उड़नवापुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 138 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं डिलवल टीम 110 रन बनाकर आल आउट हो गयी। मैन ऑफ द मैच उड़नवापुर टीम के खिलाड़ी अभिषेक राजपूत को मिला। विजेता खिलाड़ि...