चित्रकूट, जनवरी 2 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे में चल रहे एकता क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेजबान बरगढ़ और मिर्जापुर टीम के बीच खेला गया। बरगढ़ ने मऊ मिर्जापुर की टीम को छह विकेट से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मिर्जापुर की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर बरगढ़ के सामने मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में बरगढ़ टीम के ओपनर बल्लेबाज दीपक पांडेय ने धुआंधार 24 गेंदों में 48 रन बनाकर विस्फोटक शुरुआत दिलाई। लेकिन इसी बीच टीम के तीन विकेट जल्दी गिर जाने की वजह से कुछ देर के लिए स्कोर लड़खड़ा गया। लेकिन पांचवें विकेट की साझेदारी में अंशुल द्विवेदी ने 24 गेंदों में 55 रन व भगौती चतुर्वेदी ने 21 गेंदों में धुआंधार 40 रन बनाकर टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया। इस तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.