बेगुसराय, मार्च 9 -- मंझौल, एक संवाददाता। शिक्षाविद बोढन प्रसाद सिंह मेमोरियल 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक और बालिका वॉलीबॉल डे नाईट चैंपियनशिप के समापन समारोह में बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव व आजमगढ़ के डीएम बसही निवासी रविन्द्र कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। फाईनल मुकाबले में बालिका वर्ग में बेगूसराय की टीम ने मोकामा टीम को 3-1 से हराया वहीं बालक वर्ग में भागलपुर की टीम ने समस्तीपुर को 3-0 से हराया। ज्ञात हो कि वॉलीबॉल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 26 तथा बालिका वर्ग की 16 टीमों ने भाग लिया। इस तरह कुल 42 टीमों ने राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश राज, दिवंगत बोढन प्रसाद सिंह के पुत्र प्रभात रंजन, आरसीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार व सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.