सराईकेला, फरवरी 3 -- खरसावां,संवाददाता। कुचाई प्रखंड अंतर्गत बांडी पश्चिम दिशा स्थित साऊडी गोडा फुटबॉल मैदान में कांडाबुरू कुलाचाकी बांडी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लेकर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में अरब स्पोर्टिंग की टीम ने मरांग हेदे की टीम को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर किया। समापन समारोह में विजेता टीम अरब स्पोर्टिंग को 35 हजार नगद और उपविजेता टीम मरांग हेदे को 22 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल...