गढ़वा, फरवरी 10 -- मझिआंव। प्रखंड अंतर्गत मोरबे में स्थित पोटो हो खेल मैदान में 12 फरवरी को स्वर्गीय बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आयोजनकर्ता अनुप कुमार सिंह ने बताया कि स्वर्गीय मुनर सिंह व स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 की शुरूआत 30 जनवरी को हुई थी। टूर्नामेंट में पलामू और गढ़वा जिला की 16 टीम भाग ली। अगले 12 फरवरी को फाइनल मुकाबला होगा। यह मैच डॉक्टर मनीष कुमार सिंह, डॉक्टर शमशेर सिंह, राजू सिंह, विकास सिंह, मिठू सिंह और ग्रामीणों के सहयोग से अनूप सिंह की देख-रेख में आयोजन किया जा रहा है। फाइनल मुकाबला में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नरेश प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि मोरबे पंचायत की मुखिया निर्मला देवी होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.