गिरडीह, मार्च 23 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन में आयोजित पारसनाथ हिल टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खरपोका बनाम बिरंगड्डा के बीच हुआ। फाइनल मुकाबला में बिरंगड्डा क्रिकेट टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। बताया जाता है कि मधुबन व आसपास के क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिये मधुबन खेल मैदान में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मेला समिति के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बिरंगड्डा बनाम खरपोका के बीच खेला गया। बिरंगड्डा क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। खरपोका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरंगड्डा को 81 र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.