बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं। स्वामी विवेकानंद चेतन सेवा समिति द्वारा खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें 100 मीटर, 800 मीटर और 1600 मीटर दौड़ करायी गयी। इसके अतिरिक्त, कबड्डी और आर्म रेसलिंग (बांह-युद्ध) का भी आयोजन किया गया। 100 मीटर फाइनल दौड़ में गोलू ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुकेश राजपूत दूसरे स्थान पर रहे। समिति संस्थापक हिमांशु गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। जिला पंचायत सदस्य अनिल कृष्णा, ऑस्कर पब्लिक स्कूल के मालिक अशोक राठौड़, सोनू मिश्रा, आनंद सिंह चौहान, शिवम गौर, शिवम गुप्ता, रामनरेश सिंह, यतेंद्र पाल सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.