कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित आवासीय क्रिकेट छात्रावास के फाइनल ट्रायल की शुरुआत सोमवार से हुई। जहां प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 80 जूनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को पूर्व क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय, सिराजुद्दीन, अनुराग पांडेय व सुनील ने नेट्स पर बारीकी से परखा। बीसीसीआई मानक के यो-यो टेस्ट से खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया गया और इसके बाद नेट्स पर खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना कौशल दिखाया। 28 अप्रैल को फाइनल ट्रायल के बाद प्रदेश के आवासीय छात्रावास के लिए चुने गए खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी। ग्रीनपार्क के क्रिकेट कोच और खेल विभाग में उप क्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि फाइनल ट्रायल में सुबह 80 खिलाड़ियों को कई ग्रुप में विभाजित कर पूर्व क्रिकेटरों ने फिटनेस टेस्ट कराया। बीसीसीआई के मानक पर आधार...