अररिया, मई 10 -- अररिया, विधि संवाददाता। न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि नौ मई शनिवार को सम्पन्न हुए राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में रात्रि नौ बजे तक ट्रैफिक चालान से सम्बंधित मामलों का निपटारा होता रहा। बताया कि ट्रैफिक मामले में सफल प्रयास करते हुए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है। इन्होंने बताया कि आपराधिक सुलहनीय के 504 मामले, परिवारिक के 25 मामले, बीएसएनएल के 12 मामले, एनआई एक्ट के 05 मामले, एसडीओ से सम्बंधित कार्यपालिका के 135 मामले सहित सभी बैंकों के 388 मामलों का निपटारा पक्षकारों की मौजूदगी में सुलह समझौता के आधार पर किया गया है। यह भी पढ़ें- दस मिनट में ही हो गया 20-22 साल पुराने मामलों का निपटारा इस प्रकार राष्ट्रीय लोक...