चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- चक्रधरपुर। फाइड (एफआईडीई) जीईएनएस यूएनए एसयूएमयूएस, इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की ओर से आयोजित फाइड इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में चक्रधरपुर सेरसा चेस एकादमी के सचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेन मैनेजर विश्वजीत चटर्जी (इंडिया) ने सफलता हासिल की है। रांची में 23 से 25 जनवरी 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल कर चक्रधरपुर रेल मंडल का ही नहीं बल्कि दक्षिण पूर्व रेलवे में चेस इंस्ट्रक्टर बनने का गौरव हासिल किया। दक्षिण पूर्व रेलवे में चक्रधरपुर चेस एकादमी का बहुत बड़ा वर्चस्व है। चक्रधरपुर रेल मंडल के चेस अकादमी रेलवे मंडल स्तरीय चेस टूर्नामेंट में लगभग ढाई दशक से कब्जा जमाया हुआ है। विश्वजीत चटर्जी की इस उपलब्धि से सेरसा एवं चेस अकादमी के सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

हिंदी हि...