संभल, मार्च 9 -- चन्दौसी के मयूर बिहार में रविवार को फाइट कैंप का आयोजन किया गया। जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव आशु शर्मा की देखरेख में क्लब कोच अंकुश राणा ने खिलाड़ियों को फाइट की नई तकनीकें और टिप्स सिखाए। उन्हें चैंपियनशिप के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कैम्प के दौरान खिलाड़ियों को कलर बेल्ट सर्टिफिकेट एवं बेल्ट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...