फांसी से युवक की मौत, पुलिस से छिपाया
उन्नाव, मई 23 -- गंजमुरादाबाद, संवाददता। युवक का फंदे से शव लटका मिलने पर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शुक्रवार शाम बांगरमऊ नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। उधर, परिजन में मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जकटापुर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय शिवम पुत्र मान सिंह गुरुवार की शाम को खाना खाकर घर में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह कमरे में उसका शव लटकता हुआ पाया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद शुक्रवार शाम परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के क्षेत्रीय नानामऊ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अविवाहित शिवम तीन भाइयों में मंझला था। घटना से बड़ा भाई मुकेश व छोटा भाई अनिकेत सहित अन्य परिजन शोक में डूबे हुए है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.