फतेहपुर, फरवरी 20 -- गाजीपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के परसेठा गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला ने फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। पति समेत ससुरालियों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह स्थित संभाली और कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परसेठा निवासी अशोक यादव की 42 वर्षीय पत्नी रीता देवी का शुक्रवार सुबह पति से मायके जाने की बात पर झगड़ा हुआ। रीता की छोटी बहन की 24 फरवरी को शादी है। पति से झगड़े के बाद वह कमरे में गई और कमरा अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई। काफी देर तक दरवाज नहीं खुला तो बड़ी बेटी अंजू ने आवाज दी, अंदर से आवाज न आने पर उसने पीछे से खंडहर से चढ़कर देखा। तो अंदर शव लटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.