देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि बिहार के बांका जिला के कटोरिया से एक 26 वर्षीया महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। गीता देवी को परिजनों द्वारा संदिग्ध परिस्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख वार्ड में भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। घटना की जनकारी परिजनों को होने पर आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध अवस्था में महिला भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...