ललितपुर, जून 28 -- ललितपुर। ग्राम पंचायत मसौराकलां में रविवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। कोतवाली सदर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मसौरा कलां निवासी 19 वर्षीय सोनू सहरिया पुत्र करन का शव रविवार दोपहर करीब एक बजे उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घर के पास खेल रहे बच्चों ने शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सोनू को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर प...