गढ़वा, मार्च 11 -- चिनिया। थाना क्षेत्र के चिरका गांव निवासी 50 वर्षीय कैलाश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे की है। वह नशे की हालत में था। मृतक के घर से आधे किलोमीटर दूर महुआ के पेड़ में गमछा के सहारे लटकता पाया गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में मातम का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...