गढ़वा, मई 5 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के बघौता गांव निवासी 45 वर्षीय प्रमोद राम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की रात में शराब के नशे में घर में सोया था। मंगलवार की सुबह घर वालों ने फंदे से झूलता हुआ शव को देखा। उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। यह भी पढ़ें- बेनीगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान उसके के बाद से अक्सर वह शराब के नशे में रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...