संभल, जून 13 -- संभल में घरेलू कलह ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर में पंद्रह दिन पहले नवजात बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई गई थीं, वहां अब मातम पसरा है। पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील के गांव बहादुरपुर निवासी 22 वर्षीय सोनू पुत्र धर्मपाल पांच दिन पहले काम पर जाने के बजाय घर लौट आया था। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर दी जान घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी पूनम से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख उनकी बेटी सपना ने बीच-बचाव का प्रयास किया। बताया जाता है कि विवाद के बाद...