लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ,संवाददाता।इंदिरानगर के मानसगढ़ी इलाके में दो दिन पहले एक युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। शव की शिनाख्त हो गई है।बाराबंकी के किन्तूर गांव निवासी रामकिशन किसान है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा देशराज और छोटा बेटा राजेश(30) है। मृतक के बड़े भाई देशराज ने बताया कि राजेश घर से करीब छह-सात माह पहले काम के लिए लखनऊ आया था। तब से राजेश से कोई बातचीत नहीं हुई। शनिवार को इंदिरानगर के मानसगढ़ी निवासी धीरज बाराबंकी गांव पहुंचे। वहां बताया कि राजेश की तबीयत खराब है। यह सुनते ही परिजन लखनऊ चले आए। परिजन जब इंदिरानगर कोतवाली पहुंचे तो वहां पुलिस ने राजेश के आत्महत्या करने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी की जुदाई और अवसाद बना मौत की वजह साथ ही मोबाइल पर उसकी फोटो दिखाई। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.