कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी स्थित हरिजन टोला में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार, उम्र 25 वर्ष, पिता राजकुमार भुइयां के रूप में हुई है। पहले तो अफवाह उड़ी की अजय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अजय की पत्नी का कहना है ,कि रात में उन्हें उल्टी और दस्त हो रही थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। यहां तक की पुलिस के पहुंचने के पहले मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिया गया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के परिजनों ने स्वभाविक मौत बताया। इस संबंध पूछने पर गझण्डी की मुखिया इंदिरा देवी में बताया कि फांसी लगाने की बात गलत है। दरअसल डायरिया से अजय कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के समक्ष परिजनों ने लिखित रूप से दिया कि अजय की मौत एक स्वभाविक मौत है। दाह संस्कार हो जाने के कार...