कन्नौज, मार्च 29 -- चपुन्ना, संवाददाता। खड़िनी चौकी क्षेत्र के कर्री गांव में उस समय कोहराम मच गया जब गृहकलह से परेशान एक शिक्षणेत्तर कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। खडिनी क्षेत्र के कर्री गांव निवासी सत्यराम शाक्य सरकारी शिक्षक थे। लगभग तीन वर्ष पहले बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। ऐसे में मृतक आश्रित में उनके बेटे धर्मेंद्र शाक्य (28) की नौकरी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में लग गई थी। वह औरैया जनपद के बिधूना थाना अंतर्गत कछपुरा में सरकारी स्कूल में कार्यरत था। परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र की रविवार सुबह पत्नी से कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने करीब 11 बजे घर के अंदर कमरे में छत के कुंड़े में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई.
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.