फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या, आज होगा पोस्टमार्टम
कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती में एक 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तिलैया बस्ती वार्ड संख्या-2 निवासी अशोक वर्णवाल की पुत्री रितु कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रितु 11 जून को प्रयागराज गई थी। वहां उसकी मुलाकात एक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ी एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच मित्रता होने के बाद वह युवती रितु के साथ झुमरी तिलैया आ गई थी। बताया जाता है कि बाद में उक्त युवती के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर प्रयागराज पुलिस तिलैया पहुंची और अशोक वर्णवाल के घर से उसे बरामद कर अपने साथ ले गई।परिजनों के अनुसार, इस घटना के बाद रितु काफी तनाव और सदमे में रहने लगी थी। उसने खाना-पीना कम कर दिया था और अधिकांश समय चुपचाप रहती थी। परिवार का मानना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.