फांसी लगाकर मजदूर ने की आत्महत्या
हरदोई, मई 18 -- कछौना। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम दीननगर में एक मजदूर ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया है। दीन निवासी निवासी राकेश कुमार 45 वर्ष मजदूरी करके घर में पत्नी दो बेटी समेत एक बेटा व वृद्ध माँ का भरण पोषण करते थे। बीमार माँ के इलाज के साथ ही छोटी बेटी का भी उपचार चल रहा था। आर्थिक रूप से परेशान राकेश रविवार की रात परिवार के साथ छत पर सोये थे। सोमवार की सुबह जब पत्नी उठी तो पति राकेश को घर के कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर देखा। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गयी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। घर के कमाऊ मुखिया की मौत से परिवार के सामने अब भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.