हरदोई, जनवरी 30 -- कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीननगर में अज्ञात कारणों के चलते एक किसान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के दूसरे दिन किसान के बेटे ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए तीन लोगों के विरुद्ध उधारी का पैसा मांगने को लेकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। गुरुवार की सुबह ग्राम दीननगर में रामसेवक गौड़ का शव घर के आंगन में जाल से फांसी के फन्दे पर लटकता मिला था। सोकर उठे परिजनों ने जब यह दृश्य देखा तो चीख पुकार मच गयी। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर वापस गांव लौटे परिजनों ने दीननगर के ग्राम रायपुर निवासी तीन लोगों पर उधारी का पैसा मांगने को लेकर रामसेवक को प्रताड़ित करने का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.