सुल्तानपुर, मार्च 6 -- ऊंचाहार। रायपुर निवासी बालादीन का 27 वर्षीय पुत्र मकरध्वज ने परिजनों के किसी बात से आहत होकर घर के अंदर फांसी लगा लिया। इससे युवक की हालत खराब हो गई। परिजन युवक को फंदे से उतारकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी जगतपुर ले गए हैं। अधीक्षक डॉ एल पी सोनकर ने बताया कि युवक का इलाज किया गया है। ठीक होने पर घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...