फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या
देवघर, अगस्त 15 -- देवघर प्रतिनिधि। नगर के नंदन पहाड़ लेन बेलाबगान मोहल्ले में गुरुवार मध्य रात के बाद एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 19 वर्षीय सुजल कुमार के रूप में हुई है। वह बेलाबगान निवासी संतोष कुमार राय का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मृतक के पिता अनुसार सुजल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हाल ही में उसने एक प्रतियोगिता परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल नहीं हो सका। परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के बाद से वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि सुजल परीक्षा में असफल होने को लेकर काफी चिंतित रहता था। हालांकि परिवार के लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह तनाव में था।
घटना का विवरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.