गढ़वा, जनवरी 23 -- गढ़वा। रमना थानांतर्गत सपही गांव निवासी अनिल रजवार की पत्नी 30 वर्षीया सुनीता देवी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को विवाद हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने मिट्टी के घर में लगे बडेर के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे फंदे से निकालकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल महिला की स्थिति नाजुक बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.