हरदोई, जनवरी 8 -- कछौना। क्षेत्र के ग्राम निर्मलपुर में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। निर्मलपुर निवासी गयालाल यादव ने बताया कि उनके दो बेटों में बड़ा बेटा अमित 20 वर्ष बुधवार की शाम को घर से निकला था। देर रात तक जब वापस नही आया तो परिजनो ने तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने मुनेश्वर के बाग में आम के पेड़ से गमछा से फांसी के फंदे से अमित के शव को लटकते देखा तो हड़कम्प मच गया। अविवाहित था। इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.