बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा। फंदा लगाने जा रही महिला को पुलिस ने सही समय पर पहुंचकर बचा लिया गया। शुक्रवार रात नौ बजे थाना बदौसा क्षेत्रांतर्गत एक कॉलर अजय ने सूचना दी गई कि उसकी पत्नी घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगाने जा रही हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी के कमांडर कांस्टेबल अमन सिंह और चालक कैलाश चन्द्र द्वारा मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए फंदे को काटकर महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। महिला से पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि उक्त महिला का उसके पति से वाद-विवाद हो गया था, जिससे वह दुखी थी। यह भी पढ़ें- फांसी लगाने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया महिला तथा उसके पति को आपस में प्रेम पूर्वक बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की सलाह दी गई तथा महिला को समझाया गया कि दोबारा आत्महत्या संबंधी विचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.