फांसी लगाकर अधिवक्ता ने की आत्महत्या
लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक अधिवक्ता का शव उसके कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशियाना इलाके के सेक्टर में रहने वाले पेशे से अधिवक्ता अर्णव चटर्जी (35) पुत्र शंकर चटर्जी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह अपने मकान के भूतल पर बने कमरे में थे। दोपहर बाद करीब 2 बजे जब परिजनों ने उन्हें देखा, तो उनका शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर लोकबंधु अस्पताल भिजवाया।आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.